Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 21 Sep 2021 6:09 pm IST

राजनीति

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की pwd से सड़कों की मरम्मत की मांग


कांग्रेसियों ने शहर में सड़कों की बदहाली को लेकर पीडब्ल्यूडी के ईई का घेराव किया। उन्होंने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और खुदी हुई सड़कों को बनाने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि सड़कें ठीक नहीं की गईं तो कांग्रेसी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।मंगलवार को कांग्रेसी पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर ईई का घेराव किया। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि शहर में बरसात से सड़कें जगह-जगह छूट चुकी हैं। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष नगर निगम डॉ. बिजेंद्र पाल, अर्जुन सोनकर, निखिल कुमार, दीप बोरा, अमि चंद सोनकर, नीरज नेगी, दीपक थापा, विकास नेगी, आशु रातूड़ी, राज सिंह चौधरी, विनीत त्यागी, गुलशन सिंह, पन्ना सिंह आदि मौजूद थे l