Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Jul 2022 12:00 pm IST

नेशनल

गुरुग्राम में छाई है सीएनजी की किल्लत, मांग दोगुना होने से कंपनी और ग्राहक परेशान


मिलेनियम सिटी में फिलहाल सीएनजी का संकट गहराता जा रहा है। दरअसल रोजाना 4 लाख किलो गैस की मांग की जा रही है जबकि आपूर्ति केवल ढाई लाख किलो की हो रही है। 

मांग और आपूर्ति में डेढ़ लाख किलो का यह बड़ा अंतर ही सीएनजी संकट का कारण बन रही है। शाम होते होते सीएनजी पंपों पर गैस खत्म हो जाती है। हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के सीईओ के मुताबिक, गुरुग्राम में सीएनजी की 95 फीसदी आपूर्ति गेल गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड से होती है। जब गैस की कमी होती है, तो आरएलएनजी एक तरह की इंपोर्टेड गैस मंगाकर आपूर्ति की जाती है। ये दोनों गैस सीएनजी ही हैं। 

दरअसल, बीती 11 जुलाई से गेल ने अचानक बिना कोई कारण बताए ही आरएलएनजी में भी 25 फीसदी आपूर्ति कम कर दी है। इससे किल्लत अचानक इतनी बढ़ गई है। एक पंप पर औसतन 10 हजार किलो की मांग है, लेकिन बमुश्किल 7500 किलो की सप्लाई ही हो पा रही है।