Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Jun 2022 3:13 pm IST


हाई हील्स पहनने के लिए अपनाएं ये टिप्स


हाई हील्स पहननेन पर अक्सर एक्ट्रेसेस ऊप्स मोमेंट का शिकार हो जाती हैं। अगर आप हील्स पहनती हैं और आपका पैर भी बार मूड़ जाता है तो यहां हम बता रहे हैं हाई हील्स पहनने के कुछ तरीकों के बारे में...

टिप 1- हील्स में कम्फर्टेबल दिखने का सबसे आसान तरीका है कि आप अपने पूरे पैर को एक ही बार में नीचे कर लें जैसे कि आप फ्लैट पहन रहे हों। हील्स पहनते समय पहले अपनी एड़ी को नीचे रखें, उसके बाद अपने पैर के अंगूठे को। यह आपके चलने को और ज्यादा नैचुरल बना देगा।

टिप 2- हाई हील्स में जल्दी चलने की कोशिश करना अक्सर अजीब लगता है। ऐसे में छोटे कदम संतुलन बनाएं रखने में सही हैं। हाई हील्स में धीरे-धीरे चलने से आत्मविश्वास रहता है और साथ ही आप गिरने से बच सकते हैं।

टिप 3- अगर आपको चलते-चलते ऐसा फील होता है कि आप स्लिप होने वाले हैं तो आप अपने अंगुठे को हील्स की अंदर की तरफ से प्रेस करें, ऐसा करने से आप बैलेंस को दोबारा बना सकते हैं। 

टिप 4- अगर आपने पेंसिल हील्स को पहने हुए हैं तो अपने ध्यान में रखते हुए एक स्ट्रेट लाइन में चलें। चलते समय अपने गोल प्वाइंट की तरफ देखें और फिर ग्रेस्फुली वॉक करें।