Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 8 Dec 2022 10:36 am IST

मनोरंजन

White Outfit में नोरा फतेही ने ढाया कहर, ख़ूबसूरती देख बढ़ीं फैंस की धड़कनें, देखें वीडियो


अपने डांस और ख़ूबसूरती के बलबूते लोगों के दिलों पर राज कर रहीं नोरा फतेही की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लोग एक्ट्रेस के फैशन सेंस को भी बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस कैमरे के सामने व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। एक्ट्रेस का ये आउटफिट उन पर खूब फब रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह बेहद  स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं।  बता दें कि नोरा फतेही में हाल ही में कतर में आयोजित हुए फीफा वर्ल्डकप में 2022 के एंथम सॉन्ग लाइट द स्काई पर शानदार परफॉरमेंस दी थी। नोरा ने अपने गानों पर जमकर डांस किया था और तिरंगा भी लहराया था। साथ ही एक्ट्रेस ‘जय हिंद’ के नारे भी लगाए थे जिस पर उन्हें तारीफ़ भी खूब मिली थी। फैंस ने उन पर खूब प्यार लुटाया था।