Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 27 Jul 2022 1:52 pm IST


देहरादून डीएम ने किया तहसील का औचक निरीक्षण ,अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश


जिलाधिकारी सोनिका पद संभालने के बाद लगातार शहर का निरीक्षण कर रही है। शहर के ट्रैफिक को लेकर हो  या स्मार्ट सिटी को लेकर राजधानी देहरादून में आज जिलाधिकारी सोनिका ने तहसील का औचक निरीक्षण किया और   तहसील की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  साथ ही  जनता को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े  इसको लेकर उन्होंने अधिकारियों को  सख्त निर्देश दिए हैं। वहीँ उन्होंने कहा जो लोग तहसील में आय प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाण पत्र या किसी भी समस्या को लेकर आते हैं उसका निस्तारण शीघ्र से शीघ्र होना चाहिए इसके साथ ही कार्यालय का साइन बोर्ड भी लगा होना चाहिए।