Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Sep 2021 4:52 pm IST


ऊर्जा निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने दिया धरना


उत्तराखंड विद्युत अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर श्रीनगर में ऊर्जा निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने 14 सूत्री मांगो के लिए कार्यबहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर कहा गया कि मांग पूर्ण नहीं होने पर छह अक्तूबर से सभी लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा कर्मचारियों एवं स्वयं सहायत समूह के कर्मचारियों ने विद्युत वितरण खंड श्रीनगर कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर आयोजित सभा में कहा गया कि गत 27 जुलाई को ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की मध्यस्थता में हुई वार्ता में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिला था, जिसके चलते राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित कर दी गई थी।