Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 29 Jan 2022 11:17 am IST

अपराध

169 लोगों के खिलाफ की गई निरोधात्मक कार्रवाई


चम्पावत: विस चुनाव से पूर्व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में चम्पावत जिला पुलिस ने शुक्रवार को 169 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। इसमें से 35 के खिलाफ नोटिस भी जारी किए गए हैं। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि निर्वाचन को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर कार्रवाई जारी है।