Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 24 Nov 2021 3:43 pm IST


आप नेताओं ने सुनी जनता की समस्या


चम्पावत: आप नेताओं ने लधिया घाटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने ग्रामीणों को पार्टी की रीति नीति की जानकारी दी। बुधवार को लोहाघाट विधानसभा प्रभारी राजेश बिष्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ लधिया घाटी का दौरान किया। उन्होंने ग्रामीणों को पार्टी की नीति की जानकारी दी। कहा कि राज्य गठन के 21 वर्ष बीतने के बाद भी उत्तराखंड का विकास नहीं हो सका है। कांग्रेस और भाजपा ने बारी बारी से प्रदेश की जनता को छलने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी उत्तराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा, बिजली, पानी आदि सुविधाएं जुटाएगी।