Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 27 Mar 2023 10:11 am IST

मनोरंजन

कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है आकांक्षा का नाम, आखिरी वक्त में समर सिंह के साथ थीं रिलेशनशिप में


बीते दिन यानी 26 मार्च को भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिए था। इस खबर ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है। आकांक्षा दुबे अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वहीं भोजपुरी सिनेमा के सितारे उनके निधन के बाद जिस तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं  उससे ये साफ जाहिर हो रहा है कि एक्ट्रेस एक बहादुर लड़की थीं, उनका इस तरह से सुसाइड करना किसी को भी हज़म नहीं हो रहा है।
बता दें कि आकांक्षा दुबे अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्ख़ियों में रहती थीं। उनका नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों के साथ जुड़ चुका है। हालांकि पिछले लंबे वक्त से वह समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं। अपनी गर्लफ्रेंड के निधन की खबर  पर समर सिंह ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने अपने पोस्ट में रोते हुए इमोजी शेयर की है और लिखा है RIP आकांक्षा दुबे। 

पवन सिंह से भी जुड़ा नाम

आकांक्षा दुबे ने एक समय में इंडस्ट्री के पवार स्टार के साथ भी कई गानों काम किया था, उस वक्त उनका नाम पवन सिंह के साथ भी जोड़ा जाने लगा था।  वहीं सुसाइड से कुछ घंटे पहले ही पवन सिंह के साथ उनका एक नया गाना भी रिलीज हुआ था।

सेलेब्स से जताया शोक

आकांक्षा दुबे की मौत पर अक्षरा सिंह से लेकर निरहुआ तक ने शोक संवेदना जताई है। मौत से पहले आकांक्षा दुबे ने अक्षरा सिंह को मैसेज भी किया था। इस बात का जिक्र खुद अक्षरा ने अपनी एक पोस्ट में किया है। वहीं निरहुआ भी उनकी मौत की खबर सुनकर हैरान रह गए।