उत्तरकाशी में भागीरथी नदी के किनारे स्थित केदारघाट के पास कुत्ते अधजली लाशों को नोचते दिखे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद लोगों ने वीडियो पर सवाल उठाते हुए यहां शवों के पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार नहीं होने का आरोप लगाया है। सवाल ये है कि क्या प्रशासन की अनदेखी से गंगा अपने मायके में ही मैली हो रही है? आपको बता दें कि उत्तरकाशी स्थित मोक्ष घाट को केदारघाट नाम दिया गया है। ये शवों के अंतिम संस्कार का प्रमुख घाट है। अब यहां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुत्ते अधजले शव के अंगों को नोच-खसोट रहे हैं। अब नगर पालिका और जिला प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।