Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 31 Mar 2023 4:39 pm IST

मनोरंजन

अनुष्का विराट ने Dior Fall 2023 में की शिरकत, कराया रोमांटिक फोटोशूट, फैंस कर रहे तारीफ़


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ियों में शुमार है। दोनों अक्सर एक साथ रोमांटिक अंदाज में कई मोमेंट्स शेयर करते रहते है। कभी एक दूसरे का हाथ थाम कर तो कभी एक दूसरे  के साथ मस्ती  करते हुए।  हाल ही में दोनों एक फैशन इवेंट में पहुंचे थे  जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।  
यह इवेंट एक  लग्जरी फैशन ब्रांड  क्रिश्चियन डीओर द्वारा गुरुवार को डिओर फॉल 2023 में अपना लेटेस्ट फॉल 2023 कलेक्शन पेश किया गया।  इस इवेंट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साथ ही तमाम बॉलीवुड हस्तियों में शिरकत की। अब इसी इवेंट की कुछ फोटोज विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट कू ऐप पर अपलोड की है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कपल की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।