Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 23 May 2023 8:30 pm IST

मनोरंजन

नम्रता मल्ला ने सिजलिंग लुक में लगाये ठुमके, वीडियो देख बेकाबू हुए फैंस, बोले- 'आप हॉलीवुड मॉडल की...'


भोजपुरी सिनेमा की सबसे हॉट एक्ट्रेसेस में शुमार नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पार खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज और  वीडियोज शेयर कर फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। नम्रता आज के समय की सोशल मीडिया की एक बड़ी सेंसेशन हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 19 लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हैं जो उनके हर एक वीडियो और फोटो पर खूब प्यार लुटाते हैं।
इन दिनों एक्ट्रेस का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में वे डीपनेक ड्रेस पहन कर एक भोजपुरी गाने पर थिरक रही हैं। वीडियो में आप देख  सकते हैं कि नम्रता अपना बेहद ग्लैमरस लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनके इस वीडियो को कुछ ही घंटो में हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।  वहीं यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में भी तारीफों की झड़ी लगा दी है।

अभिषेक पांडे नाम के एक यूजर ने लिखा, “सच में आप मुझे क्यूट लगती हैं।' वहीं चार्ली राजपूत ने कमेंट किया, “आप हॉलीवुड मॉडल की तरह दिखती हैं।' इसके अलावा तमाम यूजर्स उनके लुक को स्टनिंग बता रहे हैं और कमेंट में फायर इमोजी ड्रॉप कर रहे हैं।