Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 9 Aug 2021 5:06 pm IST


गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 16 घंटे खुला,लगातार हो बारिश हो रहा भूस्खलन


ऋषिकेश -गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगुण वेरियर के पास लगातार भूस्खलन हो रहा है जो स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन हुआ है। भूस्खलन के कारण गंगोत्री हाईवे रविवार सांय 5 बजे बंद हो गया था। जो करीब 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद  सुचारू हो पाया । जिस पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और अपने गंतव्य हो रवाना हुए।जिले में निरंतर हो रही बारिश के साथ ही भूस्खलन लोगों की मुसीबत बढ़ा रहा है। ऋषिकेश- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगुण वेरियर के पास बारिश के चलते गत तीन दिनों से करीब दौ सौ मीटर के दायरे में भूस्खलन जारी है। जिसके चलते मार्ग खुलता व बंद होता जा रहा है। इतना ही नही पहाड़ी से निरंतर आ रहे बोल्डर व मलबे के कारण बीआरओ को भी मार्ग खोलने में खासी दिक्कते उठानी पड़ रही है। इस स्थान पर रविवार सांय को 05 बजे भारी भूस्खलन हुआ और मार्ग यातयात के लिए पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे मार्ग के दोनो ओर लम्बा जाम लग गया और करीब डेढ सौ से अधिक वाहन जाम में फंस गए थे।