Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 17 Mar 2022 11:29 am IST


होली मनाने विधायक गड़िया पहुंचे कपकोट


बागेश्वर:  कपकोट के नव निर्वाचित विधायक सुरेश गड़िया होली पर्व मनाने के लिए मंगलवार को हल्द्वानी से अपने क्षेत्र में पहुंचे। यहां पहुंचने पर लोगों ने अबीर गुलाल से उनका स्वागत किया। गढ़िया भी होली के रंग में रंगे नजर आए। बागेश्वर से कपकोट को रवाना हुए विधायक गढ़िया ने आरे, देवलचौंरा, अनर्सा, हरसीला, गोलना, असों, कपकोट होते हुए भराड़ी और ऐठाण तक होली मिलन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान लोगों ने विधायक को अबीर-गुलाल लगाकर उनके साथ होली खेली। विधायक ने भी जगह-जगह इंतजार कर रहे लोगों से मिलकर होली का आनंद लिया। उन्होंने लोगों से रंगों के इस पर्व को सौहार्द वातावरण में मनाने की अपील की।