Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 8 May 2023 4:04 pm IST


टनकपुर में नगर पालिका ने चलाया सफाई अभियान


टनकपुर। टनकपुर में नगर पालिका ने विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने नगर में जगह-जगह चोक हुई नालियों की सफाई की। सोमवार को पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा के निर्देश में नगरपालिका के ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने पालिका कर्मियों के साथ मिलकर नगर के तमाम जगहों में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को अपने आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक किया। यहां बसंत राज चंद, लक्ष्मण बोहरा, अनुराग डूबे, सगुन, रितिक वाल्मीकि आदि रहे।