Read in App


• Wed, 4 Oct 2023 4:39 pm IST


कुत्ता पालने के लिए जल्द अनिवार्य होगा लाइसेंस , अल्मोड़ा में परवान चढ़ रही योजना


अल्मोड़ा : जिला मुख्यालय अल्मोड़ा में कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस की अनिवार्यता की योजना परवान चढ़ रही है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीते छह साल में 603 लोगों ने नगर पालिका से कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस बनाया है। वहीं, नगर पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी ने भी लोगों से लाइसेंस बनाने की अपील की है।नगर पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि लाइसेंस न बनाने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माने का प्रावधान है। लाइसेंस की अवधि एक वर्ष तक तय की गई है। इसके बाद इसे रिन्यू करना होगा। उन्होंने संबंधित लोगों से लाइसेंस बनाने की अपील की है।