Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 9 Aug 2021 4:17 pm IST


कांग्रेस ने निकाली राष्ट्रीय तिरंगा पद यात्रा, उठाये क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दे


देवप्रयाग विधानसभा में कांग्रेस की जवाब दो यात्रा तहसील मुख्यालय से शुरु हो गई है। पूर्व काबिना मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी की अगुवाई में  20 अगस्त तक यात्रा सभी न्याय पंचायत में पहुंचेगी। तथा कांग्रेस सेवा दल ने भारत छोड़ो आंदोलन की 79वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय तिरंगा पद यात्रा भी निकाली सोमवार को कांग्रेस ने देवप्रयाग विधानसभा में प्रदेश व क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों को लेकर जवाब दो यात्रा की शुरुआत की। यात्रा संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी किसी कारणवश यात्रा की शुरुआत में नहीं पहुंच पाये। बाद में देवप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन सिह बिष्ट व कीर्तिनगर ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी ने पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ यात्रा की शुरुआत की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर भर में जुलूस निकाल कर तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार देवप्रयाग विधानसभा के साथ लगातार भेदभाव कर रही है। यहां स्वीकृत एनसीसी अकादमी को पौड़ी शिप्ट किया गया।जिससे क्षेत्रीय जनता में भारी नाराजगी है।