Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 16 Sep 2021 1:27 pm IST

खेल

कैबिनेट मंत्री ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास


प्रदेश के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने उधमसिंह नगर के बाजपुर में करीब पांच करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने गांव हरिपुरा हरसान जीआईसी के विद्यार्थियों के फर्नीचर के तौर पर 100 मेज और 100 कुर्सी देने की घोषणा की। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने कैबिनेट आर्य का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का निदान करने की पूरी कोशिश की गई है। गांव हरिपुरा हरसान में बिजली समस्या को देखते हुए बिजलीघर स्थापित किया गया है।