Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Jun 2022 4:28 pm IST


देवप्रयाग तीर्थ में पहुंचें देशभर से श्रद्धालु , लिया गंगा स्नान का पुण्य लाभ


टिहरी: गंगा दशहरा पर्व पर देवप्रयाग तीर्थ में देशभर से आये श्रद्धालुओं ने गंगा संगम तट पर डुबकी लगाकर पुण्य लाभ लिया। पर्व पर पौड़ी क्षेत्र के कांडेय गांव से हर पांच साल में आने वाली नागराजा देवता की डोली लेकर सैकड़ों श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंचे।देवप्रयाग तीर्थ में पूरे दिन गंगा दशहरा पर्व स्नान के लिए तीर्थयात्री पहुंचते रहे, गंगोत्री न जा पाने वाले यात्रियों ने देवप्रयाग में ही भागीरथी गंगा का दर्शन पूजन और स्नान कर पुण्य लाभ लिया। बदरी केदार यात्रा मार्ग पर देवप्रयाग में ही भागीरथी गंगा को दिखने के लिये गुरुवार को पूरे दिन देशभर के श्रद्धालु संगम पर पहुंचते रहे। गंगा दशहरा पर मन,वाणी, शरीर से किए गए दस पापों का निवारण होने की मान्यता के चलते स्थानीय श्रद्धालु तड़के से ही बड़ी संख्या में गंगा स्नान के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। पौड़ी के कंडाई गांव से पांच सौ श्रद्धालुओं का जत्था नागराजा की डोली और निशानों के साथ पर्व स्नान को पहुंचा।भगवान राम की तपस्थली रामकुंड में भी दशहरा पर्व स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।