महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के उस दावे को खारिज कर दिया है।
दरअसल, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दावा किया था कि, राष्ट्रपिता के पास एक भी विश्वविद्यालय की डिग्री नहीं थी। तुषार गांधी ने ट्वीट किया "एमके गांधी ने दो बार मैट्रिक पास किया। पहली बार उन्होंने राजकोट के अल्फ्रेड हाई स्कूल से मैट्रिक पास किया, दूसरी बार उन्होंने लंदन में उसके समकक्ष ब्रिटिश मैट्रिकुलेशन की डिग्री ली।
इतना ही नहीं उन्होंने लंदन विश्वविद्यालय से संबद्ध एक लॉ कॉलेज इनर टेम्पल से कानून की डिग्री हासिल की और साथ ही दो डिप्लोमा प्राप्त किए, एक लैटिन में और दूसरा फ्रेंच में।