Read in App


• Fri, 15 Mar 2024 11:25 am IST


उत्तराखंड में मौसम पूरी तरह साफ, पहाड़ से लेकर मैदान तक खिली चटक धूप


देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन में चटख धूप खिलने लगी है। जिससे तापमान में इजाफा हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली रह सकती है। जिससे तापमान में तेजी से वृद्धि होने के आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम हल्की ठिठुरन बरकरार रहने के आसार हैं।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 28.4, 12.8
ऊधमसिंह नगर, 30.6, 12.9
मुक्तेश्वर, 18.7, 5.4
नई टिहरी, 19.1, 5.9