Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 2 Nov 2021 10:30 am IST


स्थानीय लोगों ने किया छड़ी यात्रा का स्वागत


रुद्रप्रयाग:  सोमवार को पवित्र छड़ी यात्रा के यहां पहुंचने पर साधु संतों और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। यात्रा अल्प विश्राम के स्थानीय लोगों ने लिए यहां उमामाहेश्वर आश्रम के लिए रूकी। आश्रम के महंत एश्वर्यनाथ ने छड़ी यात्रा की पूजा अर्चना की। साथ ही यात्रा के साथ चल रहे साधु संतों का सम्मान किया। यात्रा के साथ चल रहे सभापति प्रेम गिरी महाराज ने बताया कि यात्रा 20 अक्तूबर को मायादेवी मंदिर से शुरू हुई। इस दौरान विभिन्न धामों और मंदिर मठों में दर्शन के साथ पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली और संपन्नता की कामना की जाएगी। यात्रा का समापन 10 नवंबर को किया जाएगा।