Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 12 Feb 2022 7:39 am IST


कैबिनेट मंत्री का अश्लील ऑडियो:भाजपा नेताओं के ऑडियो-वीडियो से गरमाई सियासत


कांग्रेस ने दो ऑडियो और वीडियो जारी कर प्रदेश की सियासत में गरमाहट ला दी। इसमें सरकार में काबीना मंत्री बताए गए एक वरिष्ठ नेता का एक महिला के साथ बातचीत का ऑडियो काफी अश्लील है। दूसरा वीडियो महिला एवं बाल विकास का बताया गया है, जिसमें वर्ष 2015 में एक्सपायर हो चुके खजूर को महिलाओं को बांटा जा रहा है।व् कांग्रेस ने इन दोनों को महिला अस्मिता-सम्मान से जोड़ते हुए भाजपा को कठघरे में किया है। ‘हिन्दुस्तान’ इन ऑडियो और वीडियो की पुष्टि नहीं करता। शुक्रवार दोपहर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेस में कहा कि इन दोनों आडियो और वीडियो ने महिलाओं के प्रति भाजपा के चाल,चरित्र और चेहरे को बेनकाब कर दिया है।

एक काबीना मंत्री स्तर का व्यक्ति एक महिला से उसका काम कराने के नाम पर शोषण करने का प्रयास कर रहा है। इस आडियो में महिला के साथ ऐसी अभद्रता से बातचीत की जा रही है कि उसे सुना भी नहीं जा सकता।  सत्ता में आने पर कांग्रेस इस ऑडियो की जांच कराएगी। महिलाओं का अपमान करने वाले ऐसे व्यक्ति को जेल भेजा जाएगा। गौरव ने कहा कि दूसरा, वायरल वीडियो महिला एवं बाल विकास विभाग की काबीना मंत्री पर सवाल उठाता है।