DevBhoomi Insider Desk • Sat, 1 Jan 2022 7:00 am IST
तीन को उत्तराखंड में हुकार भरेंगे केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी तीन जनवरी को देहरादून के परेड ग्राउंड से नव परिर्वतन रैली का शंखनाद करेंगे। इसके बाद नौ जनवरी को उत्तराखंड में नौ जगहों पर नव परिवर्तन अभियान लांच किया जाएगा। अभियान के तहत प्रदेशभर में तीन लाख नव परिवर्तन प्रमुख बनाए जाएंगे। सभी प्रमुख घर-घर तक नव परिवर्तन की बयार चलाएंगे। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यह जानकारी दी।