Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 8 Mar 2023 12:30 pm IST

मनोरंजन

सलमान खान ने तस्वीर शेयर कर दी होली की मुबारकबाद, फैंस ने भी मांग ली सलामती की दुआ


आज देश भर में होलिका दहन का पर्व जोर शोर से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सितारे भी सोशल मीडिया पर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस कड़ी में सुपरस्टार सलमान खान ने भी अपने फैन्स को होली की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है।  इस फोटो में किसी का भाई किसी की जान के एक्टर बेहद कूल अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।
फोटो देखकर ऐसा लग रहा है कि वह अपने फार्म हाउस पर चिल कर रहे हैं।  इस फोटो में उन्होंने कैप भी लगाई हुई है। एक्टर की इस फोटो पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और  उनकी तारीफ़ कर रहे हैं। सलमान खान ने होली की मुबारकबाद देते हुए  कैप्शन में लिखा है, 'हर किसी को हैप्पी होली.' इस फोटो पर कमेंट करते हुए जहां फैन्स भाईजान को होली की बधाई दे रहे हैं  और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।