Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 22 Apr 2023 10:00 pm IST

राजनीति

अपनी ही पार्टी के दो नेताओं पर लगाया था उत्पीड़न का आरोप, अब अंगकिता छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित...


भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. और सचिव प्रभारी वर्धन यादव पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली असम यूथ कांग्रेस की प्रमुख अंगकिता दत्ता को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। 

दरअसल, अंगकिता को पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया गया है। गौरतलब है, हाल ही में उन्होंने पार्टी के दो बड़े नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में एपीसीसी अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने दत्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया और दो दिनों में स्पष्टीकरण मांगा था।

अंगकिता दत्ता ने कांग्रेस नेताओं पर परेशान करने और भेदभाव करने के आरोप लगाए थे। कारण बताओ नोटिस अंगकिता दत्ता के गुवाहाटी के दिसपुर पुलिस स्टेशन में श्रीनिवास बीवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के घंटों बाद आया था। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।