Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 23 Dec 2022 2:00 pm IST

नेशनल

तवांग : अब और बढ़ेगी तीनों सेनाओं की ताकत, खरीदे जाएंगे 84,328 करोड़ के हथियार...


तवांग में चीन से तनाव के बीच हमारे जवान जल्द हल्के टैंक जोरावर, एंटी शिप मिसाइल और लंबी दूरी के गाइडेड बम से लैस होंगे।

देश की तीनों सेनाओं के लिए 84,328 करोड़ के हथियार खरीदे जाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में सशस्त्र बलों के 24 पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों के एओएन को वित्तीय मंजूरी दे दी गई है। 

इस एओएन में छह प्रस्ताव सेना, छह वायुसेना, दस नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के लिए भी शामिल किए गए हैं।