Read in App


• Tue, 30 Mar 2021 10:39 pm IST


कार और बाइक में टक्कर, बाइक चालक की मौत


देहरादून। हनुमान मंदिर के पास गुड्रिच विकास नगर में एक बाइक व कार की टक्कर हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुँची। इसके बाद घायल मोटर साइकिल सवार राजकुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी आरके पुरम 12 के डी रोड नई दिल्ली उम्र 26 वर्ष , विजय सिंह पुत्र प्रेम बहादुर निवासी 126 111a केडी कॉलोनी सेक्टर 12 आरके पुरम नई दिल्ली उम्र 27 वर्ष  को उपचार के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया। इस दौरान घायल राजकुमार की मृत्यु हो गई है। सड़क हादसे के बारे में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।