Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 24 Jul 2022 9:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका : नहीं थम रहीं हैं फायरिंग की घटनाएं, फिर गयी एक की जान, 5 घायल


अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं आम हो चलीं हैं। जहां आए दिन गोलीबारी में लोगों की जान जा रही है इस बार वाशिंगटन का रेंटन शहर गोली की आवाजों से गूंज उठा।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, रेंटन शहर के सिएटल इलाके में हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। रेंटन पुलिस प्रवक्ता सैंड्रा हैवलिक ने कहा कि, रात एक बजे से पहले रेंटन शहर में गोलीबारी की घटना सामने आयी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आपातकालीन कर्मियों ने घटनास्थल पर ही अन्य लोगों का इलाज किया। 

माना जा रहा है कि, शूटिंग एक बड़ी सभा के बाहर विवाद से हुई थी। जिसके कारण एक से ज्यादा लोगों ने गोलियां चलाईं। गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, इस साल पूरे अमेरिका में 302 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। रेंटन लगभग 106, 000 लोगों का शहर है, जो सिएटल शहर के दक्षिण-पूर्व में है। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिका बंदूक से जुड़ा कानून लाने के बारे में सोच रहा है। साथ राष्ट्रपति बाइडन भी कई बार कानून के बारे में जिक्र कर चुके हैं।