Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 5 Oct 2021 6:51 pm IST

राजनीति

किसानों के मुद्दे पर संयम बरते बिपक्ष - मदन कौशिक


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि लखीमपुर में जो हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है और इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए, लेकिन विपक्ष को इस मामले में संयम बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मामले में उत्तर प्रदेश सरकार संजीदगी से कार्य कर रही है। एक बयान में कौशिक ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से किसानों को भड़काने का कार्य कर रही है। जब उसे सफलता नहीं मिली तो सपा के साथ वह मामले के राजनीतिकरण पर उतारू हो गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही साफ कर चुके हैं कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है और मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी। सरकार मामले की तह तक जाएगी, लेकिन विपक्ष इसे अवसर के रूप में देख रहा है। कांग्रेस को किसान और निम्न वर्ग के उत्थान के लिए सकारात्मक ढंग से आगे आना चाहिए और नकारात्मक राजनीति का त्याग करना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की इसी सोच के कारण जनता ने उससे दूरी बना ली और आज पूरे देश में वह हाशिये पर जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं द्वारा गिरफ्तारी देना राजनैतिक नौटंकी है। किसानोंं का भरोसा आज भी भाजपा पर है और भाजपा ने किसानों की आय को दो गुना करने के लिए देश भर में कई योजनाएं लागू की हैं।