Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 20 Jun 2022 3:00 pm IST


मध्य प्रदेश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, मिले 71 नए कोरोना पॉजिटिव केस


देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना का कहर जारी है। इसी के साथ मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 71 नए मामले सामने आए और वहीं 7273 जांच हुई। इस दौरान प्रदेश में अगल-अलग अस्पताल में कोरोना के 31 मरीज भर्ती है।

इनमें से 8 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 10 लाख 43 हजार 607 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 32 हजार 432 लोग कोरोना से ठीक हो चुके है और 10 हजार 740 लोगों की मौत हो चुकी है।