Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 19 Oct 2022 11:00 pm IST

नेशनल

15 दिन में मिलेगा भारतीयों को ब्रिटेन वीजा, ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने दिया आश्वासन


ब्रिटेन वीजा को लेकर परेशानी का सामना कर रहे भारतीयों की समस्या का जल्द ही समाधान होने वाला है। 

दरअसल, भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने बताया कि, भारतीयों को ब्रिटेन वीजा 15 दिन में मिल जाएगा। ब्रिटिश उच्चायोग ब्रिटेन वीजा आवेदनों को निपटाने को लेकर मानकों पर तेजी से काम कर रहा है। ताकि लोगों को जल्द से जल्द वीजा मिल सके। एलेक्स ने बताया कि, पिछले साल की तुलना में भारतीय छात्रों की संख्या में 89 प्रतिशत बढ़ी है। 

इसके अलावा कुशल कामगारों के वीजा की प्रक्रिया तेजी करने के साथ-साथ पर्यटक वीजा के समय को लेकर भी ध्यान दिया गया है। एलिस ने बताया कि, विशेष रूप से भारत से यूके की यात्रा की मांग में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी देखी गई है। क्योंकि, कोरोनावायरस महामारी और यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की वजह से ब्रिटेन ने 15 दिवसीय वीजा मानक खत्म कर दिया था।