Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 3 Dec 2022 9:30 pm IST

मनोरंजन

सोशल मीडिया स्टार मेघा ठाकुर का 21 साल की उम्र में निधन, जानिए वजह


एंटरटेनमेंट डेस्‍क: इंडो-कनाडाई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और 21 वर्षीय टिक टॉक स्टार मेघा ठाकुर का अचानक निधन हो गया। वह पॉजिटिविटी और आत्मविश्वास के संदेश फैलाने के लिए जानी जाती थीं। मेघा के निधन की खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

हालांकि, अब तक मेघा ठाकुर की मौत के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। उनके फैंस की बीच गम का माहौल है। माता-पिता ने मेघा के निधन की खबर दी है। मेघा ठाकुर की उम्र सिर्फ 21 साल थी और उनके टिक टॉक पर एक लाख से ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं। वे ब्रैम्पटन में रहती थीं। हालांकि, मूल रूप से वे इंदौर की रहने वाली थीं।

18 नवंबर को पोस्‍ट किया था आखिरी वीडियो

इंस्‍टाग्राम पर काफी सक्रिय रहने वाली मेघा ठाकुर ने 18 नवंबर को अपना आखिरी वीडियो पोस्ट किया था। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- आप अपने भाग्य के प्रभारी हैं। इसे याद रखें।