Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 3 Aug 2022 11:40 am IST


चीन और नेपाल सीमा पर गुंजी में फहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा


समुद्र तल से करीब 14500 फुट की ऊंचाई पर चीन और नेपाल सीमा पर बसे गुंजी में 15 अगस्त को 100 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। प्रशासन ने जिला योजना से करीब 45 लाख रुपये की लागत से यहां पर तिरंगा फहराने की तैयारी शुरू कर दी है। पहली बार इतनी ऊंचाई पर चीन और नेपाल सीमा के पास तिरंगा फहराया जाएगा।पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 150 किलोमीटर दूर स्थित गुंजी त्रिकोणीय अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसा है। कैलाश मानसरोवर यात्रा के इस अहम पड़ाव पर यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। भारत-चीन व्यापार के लिए अंतरराष्ट्रीय मंडी गुंजी में ही है।