Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 13 Aug 2021 4:13 pm IST


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय प्रतापनगर में अनेक मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी और धरना-प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल हुई है। आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार को जनता की समस्याओं फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की नाकामयाबी को आम जन तक पहुंचाने की अपील की है।पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा शासनकाल में प्रदेश का विकास ठप हो गया है, कोरोना महामारी के कारण निजी क्षेत्रों में काम करने वाले युवा बेरोजगार हो गया है, सरकार उनके रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं कर रही है, महंगाई के कारण आम जनता परेशान है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस,खाद्य तेल तथा अन्य सामग्री की कीमत आसमान छू रही है, लेकिन भाजपा सरकारें बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने में पूरी तरह नाकामयाब है।