Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 12 Sep 2021 4:20 pm IST

नेशनल

वरूण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र


भाजपा सांसद वरूण गांधी ने एक बार फिर मजबूती के साथ किसानों की मांग उठाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखते हुए गन्ना का मूल्य बढ़ाकर 400 रूपये प्रति क्विंटल करने, गेहूं-धान के ज्यादा खरीद केंद्र स्थापित करने और किसानों के लिए बिजली के रेट कम करने की मांग की है। वरूण गांधी ने कहा है कि अगर सरकार इन कदमों को उठाती है तो इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।इसके पहले भी वरूण गांधी ने किसानों के अधिकार की आवाज उठाते हुए कहा था कि सरकार को किसानों से बातचीत शुरू करनी चाहिए। किसानों ने वरूण गांधी के इस पत्र का स्वागत किया है। वरुण गांधी ने पत्र में यूपी सरकार और केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी की है, लेकिन उन्होंने कहा है कि बदले हुए समय में इन्हें और अधिक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि अगर मनरेगा मजदूरों को कृषि कार्यों में भी लगाए जाने की अनुमति दे दी जाती है तो इससे किसानों की कृषि लागत कम करने में मदद मिलेगी। यह किसानों की प्रमुख मांग है जिसे सरकार ने अब तक स्वीकार नहीं किया है।