Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Oct 2021 2:28 pm IST

खेल

युवराज सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनुसूचित जाति समाज के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में क्रिकेटर युवराज सिंह को हांसी (हिसार, हरियाणा) पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। युवराज सिंह से हिसार स्थित पुलिस विभाग की गजेटिड ऑफिसर मैस में पूछताछ की गई और बाद में हाईकोर्ट के निर्देशानुसार उसे जमानत पर छोड़ा गया।
उधर, शिकायतकर्ता रजत कलसन ने आरोप लगाया है कि युवराज सिंह को हरियाणा पुलिस ने पूरा वीआईपी ट्रीटमेंट दिया। उसके साथ सेल्फी खिंचवाई गईं। ऑफिसर मैस में जूस व स्नेक्स खिलाए गए। रजत ने बताया कि उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के युवराज सिंह को अंतरिम जमानत दिए जाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि जो सेलिब्रेटी व वीआईपी आपत्तिजनक शब्दों से अपमान करते है, उन्हें जेल भेजकर एक सख्त संदेश दिया जाए।