Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 10 Sep 2023 6:12 pm IST

राजनीति

पेरिस में राहुल गांधी, कहा- I.N.D.I.A गठबंधन से चिढ़कर देश का नाम बदलना चाहती है सरकार


ओस्‍लो: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यूरोप दौरे के तीसरे दिन रविवार को पेरिस की साइंसेज पो यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित किया। यहां उन्‍होंने कहा कि सरकार हमारे I.N.D.I.A’ गठबंधन के नाम से चिढ़ गई है। इसी वजह से देश का नाम बदलना चाहती है।

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने गीता पढ़ी है। उपनिषद पढ़े हैं और कई हिंदू किताबें भी पढ़ी हैं। इस आधार पर मैं कह सकता हूं कि बीजेपी जो करती है, उसमें कुछ भी हिंदूवादी नहीं है। राहुल आज नॉर्वे की राजधानी ओस्लो जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वहां वे एक प्रवासी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वे 13 सितंबर को भारत लौटेंगे।

पेरिस में राहुल गांधी की तीन बड़ी बातें

बीजेपी और आरएसएस भारत की निचली जाति, पिछड़ी जाति और इसके अलावा अल्पसंख्यकों की अभिव्यक्ति को रोकने की कोशिश कर रही हैं। मैं ऐसा भारत नहीं चाहता हूं, जहां लोगों के साथ बदसलूकी किया जाए।

मैंने कभी किसी हिंदू किताब में नहीं पढ़ा और न किसी हिंदू विद्वान से सुना कि आपको उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहिए, जो आपसे कमजोर हैं। ये बीजेपी के लोग हिंदू राष्ट्रवादी नहीं हैं। उनका हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। वे सत्ता पाने के लिए कुछ भी करते हैं।

भारत में सिख समुदाय सहित 20 करोड़ लोग असहज महसूस कर रहे हैं। ये हमारे लिए शर्म की बात है। इसे ठीक करने की जरूरत है। ऐसे अल्पसंख्यक भी हैं, जो असहज महसूस करते हैं। ऐसी महिलाएं भी हैं, जो सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं।