Read in App

Rajesh Sharma
• Sat, 30 Oct 2021 9:58 am IST


हीरा सिंह बिष्ट बने भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य


हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की सहमति पर भाजपा कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन में हीरा सिंह बिष्ट को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है। हीरा सिंह बिष्ट ने वर्ष 2007 से छात्र राजनीति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरुआत की। वर्ष 2007 में एसएमजेएन महाविद्यालय हरिद्वार में छात्र संघ के महामंत्री पद पर चुनाव में भारी मतों से विजय रहे। तत्पश्चात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर अध्यक्ष भी रहे। हीरा बिष्ट ने भारतीय मजदूर संघ में जिला मंत्री रहते हुए मजदूर हितो के लिए कई आंदोलन भी किए। हिन्दू हितो के लिए भी समाज का नेतृत्व करते हुए हिन्दू जागरण मंच(युवा वाहिनी) के प्रदेश के महामंत्री के दायित्व पर भी कार्य किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भाजपा में ऐसे ही ऊर्जावान नौजवानों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर प्रदेश के युवाओं को एक सकारात्मक संदेश दिया है। इस जिम्मेदारी को देने के लिए हीरा बिष्ट ने प्रदेश का नेतृत्व करने वाले प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मिलकर उनका हृदय से उनका आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया की जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका निर्वहन करते हुए पार्टी हित में कार्य करेंगे।