बागेश्वर। मौसम के बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। वायरल के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पताल के वार्ड में भर्ती होने वालों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सक लोगों को खानपान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं।मानसून बीतने को है। जिले के कपकोट क्षेत्र में बारिश हो रही है। जिला मुख्यालय में बीते दिनों बारिश हुई थी लेकिन मौसम साफ होने से लोगों को तेज धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में बुखार और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों ने कहा कि इस मौसम में बीमारियां बढ़ने की आशंका रहती है।मानसून बीतने को है। जिले के कपकोट क्षेत्र में बारिश हो रही है। जिला मुख्यालय में बीते दिनों बारिश हुई थी लेकिन मौसम साफ होने से लोगों को तेज धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में बुखार और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों ने कहा कि इस मौसम में बीमारियां बढ़ने की आशंका रहती है।