भारत ने ओडिशा तट के पास डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से नई पीढ़ी की परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि पी' का शनिवार को सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि 'अग्नि पी' दो चरणों वाली कनस्तरीकृत ठोस प्रणोदक बैलिस्टिक मिसाइल है जिसमें दोहरी अतिरिक्त नौवहन और मार्गदर्शन प्रणाली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि परमाणु सक्षम रणनीतिक मिसाइल अग्नि प्राइम में कई नए फीचर जोड़े गए हैं। इसकी मारक क्षमता 1,000 से 2,000 किमी के बीच है। अग्नि-पी बैलिस्टिक मिसाइल का वजन अग्नि-3 से 50 प्रतिशत कम है और इसे ट्रेन और सड़क से लॉन्च किया जा सकता है।