Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 19 Nov 2021 1:54 pm IST


उत्तराखंड की 60 सीटें फतह करेगी कांग्रेस : मारवाह


रुद्रपुर। ऑल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 60 सीटों पर विजयी रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा का अब तक का शासनकाल असफल रहा है। बृहस्पतिवार को रुद्रपुर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में मारवाह ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार का उत्तराखंड में करीब पौने पांच साल का कार्यकाल फ्लॉप साबित हुआ है। किसान और युवा परेशान हैं। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। आपदा की मार झेल चुके किसानों को अब गेहूं की बुआई के लिए खाद का संकट झेलना पड़ रहा है। किसानों को धान का भुगतान भी समय पर नहीं हो पा रहा है। जनता अब सत्ता परिवर्तन चाह रही है। जनता के सामने विकल्प के रूप में सिर्फ कांग्रेस ही है।