Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 26 Sep 2022 6:30 am IST


आज 6 राजयोग में शुरू हो रही नवरात्रि, कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह 9 से शाम 6 बजे तक, पूजा विधि यहां पढ़ें


आज सोमवार 26 सितंबर से शक्ति पर्व शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो गया है जो 4 अक्टूबर तक चलेगा। आज कलश स्थापना के लिए 3 शुभ मुहूर्त हैं। चित्रा नक्षत्र और वैधृति नाम का अशुभ योग भी नहीं होने से स्थापना के लिए ज्यादा समय मिलेगा। इस बार नवरात्रि में कोई भी तिथि नहीं घट रही है। इसलिए ये पर्व पूरे नौ दिनों का रहेगा। इनमें खास तिथियां जैसे दुर्गाष्टमी 3 अक्टूबर, महानवमी 4 अक्टूबर और दशहरा 5 अक्टूबर को मनेगा। इस शक्ति पर्व के दौरान तिथि, वार, नक्षत्र और ग्रहों से मिलकर दो सर्वार्थसिद्धि, एक द्विपुष्कर और तीन रवियोग बनेंगे। यह दिनों खरीददारी के लिए 8 शुभ मुहूर्त रहेंगे। इनमें प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दो और व्हीकल खरीदारी के लिए तीन दिन शुभ होंगे। 26 सितंबर को केदार, भद्र, हंस, गजकेसरी, शंख और पर्वत नाम के शुभ योग बन रहे हैं। इन 6 राजयोग में नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। सूर्य, बुध, गुरु और शनि से बनने वाले इन शुभ योगों में कलश स्थापना होना शुभ संकेत हैं।

नौ दिनों की पूजा विधि
1- हर दिन पूजा से पहले खुद पर गंगाजल छिड़कें, तिलक लगाएं और दीपक जलाएं।
2- रोज पहले भगवान गणेश, देवी पार्वती फिर कलश और उसके बाद देवी दुर्गा की पूजा करें।
3- कुमकुम, चावल और हल्दी, मेहंदी सहित कई चीजों से पूजा करें फिर आरती और उसके बाद नैवेद्य लगाकर प्रसाद बांटे।