Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 29 Sep 2022 12:06 pm IST

राजनीति

अखिलेश यादव फिर बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोले- पद नहीं, जिम्मेदारी है


  • निर्वाचन अधिकारी रामगोपाल यादव ने किया अखिलेश यादव के निर्विरोध चुने जाने का ऐलान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार एक बार फिर अखिलेश यादव को दिया गया है। निर्वाचन में उनके खिलाफ कोई खड़ा नहीं हुआ, जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी रामगोपाल यादव ने उनके निविर्रोध राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुने जाने का ऐलान किया। उन्‍हें राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

इससे पूर्व वो दो बार सपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं। तीसरी बार ऐसा होने से ये भी तय हो गया है कि 2024 लोकसभा चुनाव की कमान भी उनके हाथ होगी। अखिलेश यादव के नाम की ऐलान होने के बाद सपा के बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी। राजधानी के रमाबाई मैदान में इस वक्त पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है।


सपा को राष्‍ट्रीय पार्टी बनाने का लक्ष्‍य  

राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुने जाने के बाद अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे आपने यह पद नहीं बल्कि जिम्मेदारी सौंपी है। और मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि इस जिम्‍मेदारी को निभाने के लिए दिन-रात काम करूंगा। उन्‍होंने कहा कि हम आज संकल्प लेंगे कि आने वाले पांच साल में हम समाजवादी नया इतिहास बनाएंगे। उन्‍होंने कहा, नेताजी चाहते थे सपा राष्ट्रीय पार्टी बने और हमें आज अगले पांच साल का मौका मिला है। अगली बार जब हम मिलें तो सपा राष्ट्रीय पार्टी होनी चाहिए।

भाजपा पर जमकर साधा निशाना

इस दौरान पूर्व सीएम अखिलेश ने सत्‍ताधारी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सबसे बड़ी झूठ का प्रोपेगैंडा फैलाने वाली पार्टी है। आज देश के संविधान और लोकतंत्र को इससे खतरा है। उन्होंने क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता फिल्‍म के सहारे योगी सरकार पर तंज भी कसा। साथ ही नोटबंदी के वक्त पैदा हुए बच्चे (खजांची) को याद किया। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में सबसे अधिक गुजरात के व्यापारी के साथ भेदभाव किया जा रहा है। आने वाले वक्त में बीजेपी को कोई नहीं पूछेगा। 12 जनपदों में अग्निवीरों की भर्ती चल रही थी। 1.13 लाख की भर्ती में शामिल की खबर आई। लेकिन, कितनों को नौकरी दी जाएगी, ये किसी ने नहीं बताया।