Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 25 Jan 2023 3:53 pm IST


Sarkari Naukri: UPSRTC ने सैकड़ों पदों पर निकाली भर्ती, इस लिंक से कर सकते हैं आवदेन


 अगर आप सरकारी नौकरी तलाश रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। उत्‍तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की तरफ से सैकड़ों पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। आप भी इस पदों पर अप्लाई कर सकते हैं। इस पद पर अप्‍लाई करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 45 वर्ष है। इसके लिए 20 जनवरी से शुरू हो चुके हैं और आप 28 जनवरी तक इस पोस्‍ट के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। चयनित कैंडिडेट्स को हर महीने 10 से 20 हजार रुपये बतौर सैलरी दी जाएगी। आप दी गई वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।     

वैकेंसी की जानकरी 

सड़क परिवहन निगम के विज्ञापन पर गौर करें तो यहां कुल 625 पदों पर भर्तियां निकाली गई है। इसमें 360 पद सहारनपुर और 265 पद प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, जौनपुर, मिर्जापुर में हैं।   

इन तारीखों का रखें ध्‍यान 
 
अगर आप भी इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं तो आप 28 जनवरी, 2023 तक इसके लिए फार्म भर दें। 

शैक्षणिक योग्यता

जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती अभियान का हिस्‍सा बनना चाहते हैं उसके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य हैं। इसमें किसी भी स्ट्रीम के छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर कॉम्पिटेंसी का सर्टिफिकेट भी होना आवश्यक है। अगर आप शैक्षणिक योग्यता के बारे में ज्‍यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो परिवहन विभाग की आधिकारिक बेवसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं। 

उम्र सीमा का रखें ध्‍यान 

इन पदों पर 18 वर्ष से 45 साल की उम्र के लोग आवेदन कर सकते हैं।

सैलरी

इस भर्ती में  में चयनित अभ्यर्थी को वेतन के तौर पर 10 हजार रुपये से 20 हजार रुप हर महीने दिए जाएंगे। 

यहां करें विजिट 

अगर आप इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको विभाग की आधिकारिक  वेबसाइट (sewayojan.up.nic.in) पर विजिट करना होगा।  इस वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर कर लें और उसके बाद फॉर्म भरें।