Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 6 Dec 2021 12:08 pm IST


जन समस्याओं का समाधान कांग्रेस की पहली प्राथमिकता


कैंट जिताऊ अभियान के द्वितीय चरण में रविवार को प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में प्रेमनगर में पदयात्रा निकाली गई। प्रेमनगर चुंगी से शुरू होकर पदयात्रा मुख्य बाजार, गुरुद्वारा चौक, ठाकुरपुर रोड पर संपन्न हुई। जोशी ने आरोप लगाया कि कैंट विधानसभा में पिछले आठ बार से भाजपा के विधायक हैं, बावजूद इसके क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है। क्षेत्र का विकास करना कांग्रेस की पहली प्राथमिकता रहेगा।