Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 2 Aug 2021 7:00 am IST


अल्मोड़ा बार संघ अध्यक्ष पद पर सीधी और दिलचस्प टक्कर


अल्मोड़ा : ब्रितानी दौर की ऐतिहासिक जिला बार एसोसिएशन के 14वें चुनाव दिलचस्प होंगे। मुखिया पद पर दो ही नामांकन होने से टक्कर रोचक हो गई है। बार के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता महेश सिंह परिहार व शेखर लखचौरा आमने सामने हैं। सौ साल के इतिहास में पहली बार सृजित महिला उपाध्यक्ष पद पर भी मुकाबला सीधा है। वहीं उपसचिव समेत छह पदाधिकारियों व पांच कार्यकारिणी सदस्यों पर एक-एक नामांकन होने से इन सभी का निर्विरोध चुना जाना तय है।