Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 2 Aug 2021 4:50 pm IST


निर्दलीय विधायक ने कांग्रेस पर छवि खराब करने का लगाया आरोप


नैनीताल जिले की भीमताल विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने एक बार फिर निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है। राम सिंह कैड़ा ने साफ कर दिया है कि वह किसी पार्टी में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लडेंगें। वहीं कैड़ा ने कांग्रेस के एक नेता पर सुनियोजित तरीके से उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है।