Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Jul 2022 3:44 pm IST


बागेश्वर में उपनल कर्मियों का आंदोलन जारी


बागेश्वर : दो सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग में तैनात उपनल कर्मियों का आंदोलन जारी है। नाराज कर्मचारियों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनके आंदोलन को तीन महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन सरकार उनकी सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती वह पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर मेघा परिहार, रेखा, पूजा कन्नौजिया, आनंद प्रसाद, गोविंद सिंह, हरीश मेहता, हरीश गिरी, संजय कन्नौजिया, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।