Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 29 Jul 2022 4:59 pm IST


सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए दिव्यांश का चयन


उत्तरकाशी :  नगर क्षेत्र के मेरी माता स्कूल के आठवीं के छात्र दिव्यांश पत्र पंकज कुमार के पुत्र ने सैनिक स्कूल घोड़खाल की प्रवेश परीक्षा पास की है। जिस पर विद्याालय के शिक्षकों एवं नगर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की ओर से कक्षा 9 के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें राज्य स्तर पर सामान्य वर्ग के लिए उपलब्घ पांच सीटों पर दिव्यांश ने परीक्षा पास कर अपना स्थान बनाया और जिले का नाम रोशन किया। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में उच्च अंकों के साथ प्रवेश प्राप्त करने पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल,पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ अध्यक्षा बीना बिष्ट , सभासद प्रियंका बडोनी, सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी, मंडल अध्यक्ष भाजपा डॉ विजय बडोनी, भाजपा नेता मनोज कोहली, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश मेहरा आदि ने खुशी जाहिर की।